बुलंदशहर। भाई बना भाई का हत्यारा : जमीन के लालच में कार से कुचलकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर। भाई बना भाई का हत्यारा : जमीन के लालच में कार से कुचलकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रिपो० लाल सिंह बुलंदशहर/अहमदगढ़। बीते दिनों अहमदगढ़ पैठ के निकट बुलेरो की टक्कर से युवक की मौत का मामला आया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के भाई को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अहमदगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया बीते 09 सितंबर 2021 को पंकज पुत्र चतर सिंह निवासी ढक नगला की बुलेरो ने टक्कर से मौत का मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जमीन के लालच में मृतक के सगे भाई चंद्रवीर द्वारा अपने दो साथियों पंकज और अरविंद निवासी ढक नगला के साथ मिलकर अपने भाई की बुलेरो गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एवं आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय मे पेश किया है। आरोपी अरविंद कुमार के खिलाफ जनपद के कई थानों के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुलंदशहर। बच्ची से दुष्कर्म के नाबालि…