बुलंदशहर। हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद चला बुलडोजर, मलबे में दबकर एक युवक की मौत, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बुलंदशहर। हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद चला बुलडोजर, मलबे में दबकर एक युवक की मौत, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पालिका की मनमानी देखने को मिल रही है। नगर पालिका की मनमानी के कारण एक युवक की जान चली गई। युवक अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करते हुए घायल हो गया था।  शुक्रवार देर शाम युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार मोहित चौधरी, हरीश चौधरी, कपिल चौधरी समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। ये है पूरा मामला युवक का नाम रोहतास था। उसकी उम्र 35 साल थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि नगर पालिका ने अवैध अस्थाई घर बनाकर रह रहे लोगों को 7 दिन पहले ही नोटिस दे दिया था। उसके बाद भी कोई परिवार जगह खाली करके नहीं गया। 8 से 9 परिवार कब्जा करके रह रहे थे। जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर घर गिरा दिए। बताया जा रहा है कि जब बुलडोजर चला तब युवक बीच में घुस गया। इसके ऊपर दीवार गिर गई और इसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद चला बुलडोजर हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलाया गया था। नगर पालिका द्वारा चलाये गए बुलडोजर द्वारा तोड़फोड़ के बाद मलबे …