बुलंदशहर। मेरठ में विजेता बॉस्केटबॉल टीम को डीआईजी ने किया सम्मानित
बुलंदशहर। मेरठ में विजेता बॉस्केटबॉल टीम को डीआईजी ने किया सम्मानित ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव मेरठ में बीते दिनों आयोजित 25वीं अंतर्जनपदीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बुलंदशहर जिले की टीम को डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने प्रदत्त गोल्ड मेडल, शील्ड, कप एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीआईजी ने कहा कि जिला बुलंदशहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिला पुलिस को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि मेरठ स्थित पुलिस लाइन में 19 मई से 21 मई तक 25वीं अंतर्जनपदीय(उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता, बास्केटबॉल)-2022 आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन के सभी 9 जनपदों से चयनित पुलिसकर्मियों की टीमों ने भाग लिया। जिला बुलंदशहर से हैड कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव, सुधीर गिरी, सतेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नितिन पंवार, शोभित चौहान, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, जयदेव, मनोज कुमार व फायरमैन अल्ताफ खान शामिल हुए थे। फाइनल मैच में बुलंदशहर की टीम ने गौतमबुद्धनगर की टीम को 53-39 अंक से हराकर पहला स्थान हासिल किया। बुधवार को डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में बास्केटबॉल टीम के पुलिसकर्मियों की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए…