बुलंदशहर। डॉक्टर हत्याकांड का खुलासा : 31 टुकड़ों का बदला लेने वाला साजिशकर्ता सुफियान गिरफ्तार, हथियारों के जखीरे के साथ सप्लायर कामरान भी पकड़ा
बुलंदशहर। डॉक्टर हत्याकांड का खुलासा : 31 टुकड़ों का बदला लेने वाला साजिशकर्ता सुफियान गिरफ्तार, हथियारों के जखीरे के साथ सप्लायर कामरान भी पकड़ा ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कस्बे में हुए डॉक्टर शादाब हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता सुफियान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुफियान के पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है। जिससे डॉक्टर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सुफियान के साथ हथियारों का सप्लायर कामरान भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन पम्प गन और कारतूसों का ज़खीरा बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपियों से 30 बोर, 32 बोर समेत अलग अलग हथियारों के कारतूस और कार बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि डॉक्टर शादाब हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक है सुफ़ियान। गिरफ्तार हुए तस्कर कामरान ने घटना ने के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सुफियान के साथ पकड़ा गया कामरान कई राज्यों में हथियार तस्करी का धंधा करता है। दिनदहाड़े हुई थी डॉक्टर की हत्या जनपद के गुलावठी में दिन दहाड़े झोलाछाप डॉक्टर शादाब की सनसनीखेज हत्या की गई थी। पुलिस ने पहले ही हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन शार्प शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया था। बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस ने साजिशकर्ता सुफियान और तस्कर कामरान को भी …