बुलंदशहर। ईद मुबारक : बुलंदशहर में डीएम व डीआईजी/एसएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दी ईद उल फितर की शुभकामनाएं

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर में ईद-उल-फितर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए जनपद में ईदगाहों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। 

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जनपद मुख्यालय पर नमाज अदा करने हेतु ईदगाह पर की गई। सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईदगाह में शहर काजी मौलाना जैनुआब्दीन द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई।

जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ अंसारी रोड पर कैंप में उपस्थित रहे। इस मौके पर नमाज अदा करके वापस अपने घरों को जाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को प्रेम, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के इस ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदायगी के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. प्रशान्त कुमार, एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, एसपी क्राइम, सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0