बुलंदशहर। शहीद सूबेदार महेन्द्र सिंह फौजी की आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण

 

रिपो० लाल सिंह

बुलंदशहर। शहीद सूबेदार महेन्द्र सिंह फौजी की प्रतिमा का अनावरण विधायक अनिल शर्मा ने किया। साथ शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने शहीद स्मारक के पास हनुमान जी की मूर्ति पर भी माला अर्पण की।

बुलंदशहर के छ्तारी थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर निवासी अमर शहीद सूबेदार महेन्द्र सिंह फौजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण रविवार को वर्तमान विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने शहीद सूबेदार महेन्द्र सिंह फौजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर किया।

शहीद सूबेदार महेन्द्र सिंह फौजी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक जोगेंद्र सागर, भीकमपुर प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सागर महामंत्री अनुसूचित मोर्चा पहासू , ग्रामीण आदि लोग शामिल रहे।
और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال