बुलंदशहर। मनचले ने छात्रा का पीछा कर दी हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

बुलंदशहर। मनचले ने छात्रा का पीछा कर दी हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र की एक छात्रा का मनचले युवक ने पीछा कर परेशान किया और छात्रा के विरोध करने पर अभद्रता कर हत्या की धमकी दी। मनचले की हरकत से छात्रा और उसके परिजन दहशत में हैं। पीड़िता ने आरोपी मनचले को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकंदराबाद नगर के चांदपुर रोड क्षेत्र स्थित पीड़िता छात्रा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र का एक युवक दबंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी युवक कई दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ है। आरोपी द्वारा उसका पीछा कर उसे परेशान किया जाता है।  बीते दिनों भी आरोपी युवक ने उसका बाजार जाने के दौरान पीछा किया और उसके विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक की हरकतों से पीड़िता और उसके परिजन दहशत में हैं। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।  नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अतुल निवासी सिकंदराबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुलंदशहर। अमावस्या पर स्नान…