बुलंदशहर। लूट की योजना बनाते पुलिस ने दबोचा, दर्जनों मामलों में वांक्षित चल रहे अपराधी, भरी मात्रा में सामान बरामद
बुलंदशहर। लूट की योजना बनाते पुलिस ने दबोचा, दर्जनों मामलों में वांक्षित चल रहे अपराधी, भरी मात्रा में सामान बरामद ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/अहमदगढ़। जनपद समेत आसपास के जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे चार बदमाश सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। यह बदमाश बड़ी संख्या में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। अहमदगढ़ पुलिस ने चारों को सोमवार सुबह करीब चार बजे दबोच लिया। सभी बदमाश हिस्ट्रीशीटर आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तार होने से पहले यह बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने सभी चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान पुलिस ने चारो चोरों की पहचान मनोज पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम मौहल्ला चैनपुरा कस्वा व थाना शिकारपुर, रविन्द्र पुत्र मूलचन्द निवासी कस्वा व थाना अहमदगढ़, मुकेश पुत्र मूलचन्द निवासी कस्वा व थाना अहमदगढ़ और बादल पुत्र राजू निवासी कस्वा व थाना अहमदगढ़ के रूप की है। भरी मात्रा में सामान बरामद पुलिस ने चोरी को 02 एलईडी टीवी, एक एसी, एसी का पाइप व पंखा, एक समर सेविल मोटर, 02 जनेटर, एक वैल्डिंग मशीन, बिजली की मोटर का स्टार्टर, सोलर लाइट पैनल, 02 सोल…