बुलंदशहर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के दो शातिर इनामी बदमाश पुलिस ने दबोचे, अवैध हथियार बरामद
बुलंदशहर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के दो शातिर इनामी बदमाश पुलिस ने दबोचे, अवैध हथियार बरामद रिपो० लाल सिंह बुलंदशहर। डिबाई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25-25 हजार के दो इनामियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पुलिस को काफी वक्त से तलाश थी। आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि डिबाई पुलिस को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपी उम्मेद पुत्र लतीफ निवासी मोहल्ला कस्सावान (डिबाई) और फरमान पुत्र समसुद्दीन निवासी गांव शेरपुर (अनूपशहर) की काफी वक्त से तलाश थी। दोनों आरोपियों के लगातार फरार रहने पर उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। मंगलवार रात को डिबाई कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने भीमपुर दौराहे पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों आरोपी कहीं जाने की फिराक में थे। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं, जिनके द्वारा संगठित गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इसके चलते डिबाई पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को …