बुलंदशहर। पुलिस मुठभेड़ 25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार बदमाश है गिरोह का सरगना
बुलंदशहर। पुलिस मुठभेड़ 25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार बदमाश है गिरोह का सरगना ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। सिकंदराबाद में कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस की बदमाशों से दूसरी मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश पशु चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस को अभिसूचना प्राप्त हुई कि हाईवे जीटी रोड पर अपाची बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट का प्रयास किया गया है। बिलसूरी नहर के तरफ भागे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी सिकंदराबाद मय पुलिस फोर्स के बिलसूरी से मोहम्मदपुर कला के रास्ते पर पहुंचे तथा सूचना पर चौकी प्रभारी जोखाबाद व कायस्थवाडा भी कॉम्बिंग करते हुए पहुंच गए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा फरार पुलिस टीम द्वारा की जा रही कॉबिंग के दौरान सनौटा नहर की पटरी पर बाइक सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए। जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो बदमाशों द्वारा बाइक को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों का पीछा करते हुए घेराबंदी की गई। जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने …