बुलंदशहर। पुलिस मुठभेड़ : गोहत्या का आरोपित व 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर। पुलिस मुठभेड़ : गोहत्या का आरोपित व 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/गुलावठी।  थाना गुलावठी पुलिस ने गोहत्या के आरोपित 25 हजार के इनामी उस्मान उर्फ बबलू को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित उस्मान बीती 14 मार्च को मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था, जबकि उसके साथी चांद को घायल होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम पर फायरिंग कर हो गया था फरार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित उस्मान उर्फ बबलू निवासी मोहल्ला पीर खां गुलावठी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बीती 14 मार्च की रात क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के जंगल में गोहत्या की घटना को अंजाम दिया था। घेराबंदी होने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर उस्मान फरार हो गया था।  एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।  गुलावठी कोतवाली पुलिस ने रविवार रात पुलिस ने उस्मान उर्फ बबलू को सैदपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए। बताया कि उस्मान पर गोहत्या, हत्या का प्रयास जैसे संगीन अपराधों के सात मुकदमे दर्ज हैं। दो वाहन लेेकर चोरी करने पहुंचे पशु चोर, घेर का तोड़ा ताला, एक दबोचा ब…