बुलंदशहर। पुलिस की गौकशो से मुठभेड़ : मुठभेड़ में बदमाश एक गोली लगने से हुआ लंगड़ा, दूसरा फरार
बुलंदशहर। पुलिस की गौकशो से मुठभेड़ : मुठभेड़ में बदमाश एक गोली लगने से हुआ लंगड़ा, दूसरा फरार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। थाना गुलावठी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में एक गोकश गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक स्कूटी, गोकशी करने के औजार बरामद हुए हैं। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि शनिवार रात थाना गुलावठी पुलिस को सूचना मिली कि सिकंद्राबाद की तरफ से कुछ गोकश स्कूटी पर सवार होकर गोकशी की घटना करने गुलावठी की तरफ आ रहे हैं। तत्काल पुलिस पितोवास बम्बे की पुलिया पर पहुंचकर चेकिंग करने लगी। कुछ समय पश्चात सिकन्द्राबाद की तरफ से स्कूटी सवार 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश स्कूटी को पीछे मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान इमरान उर्फ सम्मी निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना सिकंद्राबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। घायल बदमाश को सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश गोकश है। एक सप्ताह पूर्व …