बुलंदशहर। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 14 अवैध तमंचा हथियार बरामद

 

रिपो० जोगेंद्र सागर

यूपी के बुलंदशहर की छतारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने हथियारों के दो सप्लायर को गिरफ्तार करते हुए अवैध हथियार सप्लाई किए जाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए तमंचा सप्लायर ऑर्डर पर तमंचे की डिलीवरी किया करते थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों से 14 देसी तमंचे, 07 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दोनों सप्लायर बाइक से अतरौली क्षेत्र में इन हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे।

जानें किसके इशारों पर करते थे हथियारों की सप्लाई?

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पकड़े गए डेविड कुमार और राकेश अंतर्जनपदीय हथियार सप्लायर हैं, जबकि उनसे पूछताछ में पता चला है कि यह दोनों लोग अजीत सिंह और उसके पुत्र अभिषेक द्वारा बनाए गए तमंचों को आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि पहले अजीत व उसका पुत्र खुद तमंचे तैयार करके क्षेत्र में सप्लाई कर देते थे लेकिन वर्ष 2021 में अलीगढ़ की खैर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने के बाद से अजीत और अभिषेक इन लोगों को तमंचे व कारतूस देकर उसे क्षेत्र में सप्लाई करा रहे थे।

मुख्य आरोपियों के तलाश में पुलिस

फिलहाल पुलिस ने हथियारों के दोनों सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि पुलिस अब गिरोह के सरगना बाप-बेटे की तलाश में जुटी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन तमंचों को बनाने वाला अजीत सिंह नाम का व्यक्ति और उसका बेटा अभिषेक है, और 2021 में ये व्यक्ति अवैध शस्त्र फैक्ट्री में जेल भी जा चुका है और उसी ने इन सबको ये तमंचे दिए थे, इन लोगों का काम था कि जिन लोगों ने तमंचों का ऑर्डर किया था उन लोगों तक सप्लाई करना।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया, वहीं इस शस्त्रों को बनाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है इस कार्य में होम डिलीवरी करने वालों की जानकारी भी मिली है वो अलीगढ़ जनपद के रहने वाले हैं इस संबंध में अलीगढ़ जनपद पुलिस को सूचना दी जाएगी।


बुलंदशहर। महेंद्र हत्याकांड का खुलासा : बकरी चोरी करने के दौरान साथी को पकड़ा तो मार दी थी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर/डिबाई। डिबाई में कोतवाली पुलिस ने 12 मई को हुई महेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मामले में 25, 000 के इनामी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बकरी चुराने के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने महेंद्र को मार डाला था। पुलिस ने दो तमंचा व चार जिंदा कारतूस व हत्या में प्रयुक्त कार बरामद की है। तीनों आरोपियों पर संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज है।

जागने पर महेंद्र ने मचाया शोर

कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात तीनों को पहासू दानपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम रात में बकरी चुराने का काम करते हैं। 

12 मई को वह ग्राम दानपुर क्षेत्र में महेंद्र के घर में बकरी चोरी करने गए थे। इसी दौरान महेंद्र की आंख खुल गई। उसने एक साथी शेठ को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। शोर मचाने पर शेठ पुत्र ख्वाजिया निवासी ग्राम रोहिन्दा थाना अरनिया ने महेंद्र की गोली मार कर हत्या कर दी।

सोनू पर वृद्धा की हत्या करने का भी आरोप

पुलिस ने हत्यारोपी शेठ, सोनू पुत्र गोपाल निवासी ग्राम रोहिल्ला थाना अरनिया, अहसान उर्फ जोड़ियां पुत्र उस्मान निवासी ग्राम नदरई थाना कासगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

आरोपी सोनू अनूपशहर क्षेत्र में बकरी चुराने के दौरान बुजुर्ग महिला की हत्या करने के आरोप में फरार चल रहा था। आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों में आरोपी सोनू पर पाँच, अहसान पर चार व शेठ पर विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं।


और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0