बुलंदशहर। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 14 अवैध तमंचा हथियार बरामद

बुलंदशहर। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 14 अवैध तमंचा हथियार बरामद
रिपो० जोगेंद्र सागर यूपी के बुलंदशहर की छतारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने हथियारों के दो सप्लायर को गिरफ्तार करते हुए अवैध हथियार सप्लाई किए जाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए तमंचा सप्लायर ऑर्डर पर तमंचे की डिलीवरी किया करते थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों से 14 देसी तमंचे, 07 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो दोनों सप्लायर बाइक से अतरौली क्षेत्र में इन हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे। जानें किसके इशारों पर करते थे हथियारों की सप्लाई? पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पकड़े गए डेविड कुमार और राकेश अंतर्जनपदीय हथियार सप्लायर हैं, जबकि उनसे पूछताछ में पता चला है कि यह दोनों लोग अजीत सिंह और उसके पुत्र अभिषेक द्वारा बनाए गए तमंचों को आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि पहले अजीत व उसका पुत्र खुद तमंचे तैयार करके क्षेत्र में सप्लाई कर देते थे लेकिन वर्ष 2021 में अलीगढ़ की खैर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने के बाद से अजीत और अभिषेक इन लोगों को तमंचे व कारतूस देकर उसे क्षेत्र में सप्लाई करा रहे थे। मु…