बुलंदशहर। प्रधान को घर पर बुलाकर लातों से पीटा, केस दर्ज करवाने से थे नाराज

बुलंदशहर। प्रधान को घर पर बुलाकर लातों से पीटा, केस दर्ज करवाने से थे नाराज
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर में विरोधियों की मदद करने पर दबंगों ने एक प्रधान की जमकर पिटाई की। दबंगों ने लात-घूसों और बेल्टों से प्रधान को जमकर मारा। आरोपी प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्राम प्रधान की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में है। वारदात के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं। फोन करके बुलाया और फिर पीटा अगौता थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अगौता के प्रधान सुखपाल सिंह पुत्र चरन सिंह अपनी हार्डवेयर की दुकान पर बैठे थे। गांव के कुलदीप चौहान ने फोन करके प्रधान को गांव निवासी सपा नेता मतलूब अली की बैठक पर बुलाया। प्रधान के वहां पहुंचने पर उसको मौके पर कुलदीप और उसके तीन अन्य साथी मौजूद मिले। उन्होंने प्रधान को एक मामले में वादी की सहायता कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने का आरोप लगाकर लात मारकर नीचे गिरा दिया। सभी आरोपियों की होगी गिरफ्तारी आरोपियों ने प्रधान के साथ जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। मारपीट कर प्रधान को घायल अवस्था मे छोड़कर चारो हमलावर भाग गए। प्रधान ने चार लोगों को …