बुलंदशहर। घर के बाहर खेल रही मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर। घर के बाहर खेल रही मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रिपो० जोगेंद्र सागर  बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव निवासी आरोपी युवक बाग में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को भी उसका पति मजदूरी पर गया था। घर पर वह अपनी चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अकेली थी। शाम के समय उनकी बच्ची घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी युवक सुनील वहां पहुंच गया और बच्चों के साथ खेलने लगा।  बताया गया कि इसी दौरान आरोपी खेल-खेल में उनकी बच्ची को गांव के निकट स्थित आम के बाग में ले गया। वहां, आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आस-पास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा…