बुलंदशहर। शादाब हत्याकांड का खुलासा : नौ लाख की सुपारी लेकर शूटरों ने की थी झोलाछाप डॉक्टर की हत्या, दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर ताबड़तोड़ बरसाई थी गोलियां

बुलंदशहर। शादाब हत्याकांड का खुलासा : नौ लाख की सुपारी लेकर शूटरों ने की थी झोलाछाप डॉक्टर की हत्या, दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर ताबड़तोड़ बरसाई थी गोलियां
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। गुलावठी में झोलाछाप की हत्या बदला लेने के लिए शूटरों से कराई गई थी। इसके लिए तीन शूटरों को नौ लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने दो शूटरों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। वारदात के दौरान एक शूटर को भी गोली लगी थी। 08 मई (चार दिन पहले) गुलावठी क्षेत्र में हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर के गांव कुराना निवासी झोलाछाप शादाब की दिनदहाड़े क्लीनिक में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए थे। शादाब के भाई मोहम्मद अबरार की शिकायत पर अशरफी उर्फ शरफराज, इमरान, आसिफ व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।  एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शूटर समीर निवासी थाना बहजोई, जिला बदायूं और वासिद निवासी थाना उस्मानपुर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र के कबीरनगर निवासी आदिल को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी भी हत्याकांड में संलिप्तता पाई गई है। दोनों शूटरों ने सुपारी लेकर हत्…