बुलंदशहर। शहीद भगत सिंह सेना ने किया हिन्दू युवा मिलन सम्मेलन का आयोजन : सम्मेलन में सैकड़ों राष्ट्रभक्त युवाओं ने जातिवाद और मतभेद छोड़ कर एक जुटता का लिया संकल्प

बुलंदशहर। शहीद भगत सिंह सेना ने किया हिन्दू युवा मिलन सम्मेलन का आयोजन : सम्मेलन में सैकड़ों राष्ट्रभक्त युवाओं ने जातिवाद और मतभेद छोड़ कर एक जुटता का लिया संकल्प
रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर/शिकारपुर। समाज की एकता जागरूकता हेतु समर्पित संगठन शहीद भगत सिंह सेना द्वारा श्यामलाल सरस्वती कॉलेज में आयोजित हिन्दू युवा सम्मेलन में जातिवाद एवं आपसी मतभेद भुला कर संगठित होने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने युवाओं को संस्कारित व सेवा भावी बनाने का संकल्प लिया गया।  मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय हिन्दू, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, कार्यक्रम संयोजक मोनू हिन्दू आदि ने भारत माता व हनुमान जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया।  सम्मेलन में सम्मिलित दर्जनों युवाओं ने मंच पर आकर विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय विषयों पर अपने-अपने विचार रखे अनेक समस्याओं, कठिनाइयों, चुनौतियों की चर्चा कर उनके समाधान पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया देश के विरुद्ध षड़यंत्र एवं दुर्भावना रखने वाले जेहादियों का आर्थिक बहिष्कार की भी घोषणा की गई।  मुख्य अतिथि अनिल चौधरी, ने अपने ओजस्वी संबोधन में देश के गौरवशाली इतिहास व महापुरुषों के योगदान को स्मरण कराते हुए सभी युव…