बुलंदशहर। मन्दिर के पुजारी ने दलित बच्चे को जमीन पर पटका और गिरा कर लातों से पीटा
बुलंदशहर। मन्दिर के पुजारी ने दलित बच्चे को जमीन पर पटका और गिरा कर लातों से पीटा रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर। पहासू थाने के कस्बा पहासू में बने माता रानी के मठ मन्दिर की है जहां मन्दिर में रोज शाम को आरती होती है और सभी श्रद्धालु मन्दिर में आरती में शामिल होने के लिए जाते हैं वही एक गरीब दलित का बेटा मन्दिर पर आरती में शामिल होने के लिए जाता है तो मन्दिर के पुजारी के द्वारा आरती लेने के ऊपर ही उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है जबकि बच्चे तो भगवान का रूप होते हैं लेकिन शायद मन्दिर के पुजारी यह बात तो भूल गए, लेकिन दलित की वजह से उस बच्चे को काफी लोगों के सामने जमीन पर उठा कर पटक दिया और फिर लात मार-मार कर पीटना शुरू कर दिया। पुजारी का पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जब एक व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की तो उस व्यक्ति के साथ भी मन्दिर के लोगों ने मारपीट कर डाली। मन्दिर के पुजारी ने 10 से 11 साल के दलित बच्चे के ऊपर झूठा आरोप लगा दिया कि यह मन्दिर की आरती की थाली में से पैसे चुरा रहा था लेकिन सबसे बड़ा सवाल पहासू पुलिस के ऊपर आता है की पहासू पुलिस ने बिना सोचे समझे ही जो व्यक्ति उस बच्चे को बचा रहा था उसी व्यक्ति का शान्तिभंग के आरोप में चालन कर दिया और एक तरफा…