बुलंदशहर। एक ही रात में दो घरों में चोरी : 35 हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर, पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर
बुलंदशहर। एक ही रात में दो घरों में चोरी : 35 हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर, पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर रिपो० राजेश शर्मा अनूपशहर क्षेत्र के गांव मऊ में बीती रात दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है। दोनों घरों से 35 हजार रुपये नगदी समेत लाखों के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सामान सहित बक्सा उठा ले गए थे चोर पीड़ित मनवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि देर रात घर के सभी सदस्य सो रहे थे। किसी समय अज्ञात चोर घर में घुसे और सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, एक चांदी का मंगलसूत्र व 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। कहा कि सारा सामान बक्से में रखा था। चोर अपने साथ बक्सा भी ले गए और दूर कहीं गांव में जंगल में फेंक दिया। कहा कि शुक्रवार सुबह चोरी के बारे में पता चला कि आस पास खोज की गई, तब जाकर जंगल में से बक्सा बरामद हुआ। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दे दी है। पीड़ितों ने दी है तहरीर दूसरी चोरी राम बाबू सिंह के घर पर हुई है। रामबाबू ने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी तोड़कर 15 रुपये नगद, सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी पाजेब,10 चांदी के सिक्के उड़ा ले गए। पुलिस को मामले से अवगत करा द…