बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया दरियापुर परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया दरियापुर परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण
रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर। विकास खण्ड के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर का मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ.प्र.सूर्य प्रताप शाही, द्वारा औचक रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए अध्यापकों की उपस्थिति, अध्यापकों द्वारा बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान मिड डे मील में मेन्यू के अनुसार तैयार कराये जा रहे भोजन के बारे में भी जानकारी हासिल की विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए उपस्थिति का भी सत्यापन किया गया। मंत्री द्वारा विद्यालय में कक्षा-2, कक्षा-4, कक्षा-6 एवं कक्षा 08 में जा कर बच्चों से अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा के विषय में बच्चों से जानकारी ली गई, साथ ही बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए। प्रतिदिन कक्षा में उपस्थिति का सत्यापन किया।  अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि कक्षा में नामांकित बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित कर नियमित विद्यालय आने की व्यवस्था की जाए। विद्यालय में बच्चों के विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने एवं ज्ञानवर्धन के लिए बनाई …