बुलंदशहर। जंगली सुअर ने बोला हमला सात लोग हुए घायल, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की मांग की
बुलंदशहर। जंगली सुअर ने बोला हमला सात लोग हुए घायल, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की मांग की रिपो० जोगेंद्र सागर सूअर ने ग्रामीणों को निशाना बनाया तथा एक साथ सात लोगों पर हमला बोला। यह चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जंगली सूअरों के आतंक से ग्रामीणों को छुटकारा दिलाया जाए। बुलंदशहर। सिकंदराबाद के गांव मुरादाबाद में जंगली सूअर के हमले में सात लोग जख्मी हो गए। सूअर के हमले से ग्रामीणों में दहशत व हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जंगली सुअरों को पकड़ा जाए। घायलों की चिकित्सा कराई गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अधिकारियों एवं पुलिस को भी दी है। घायलों को परिजनों ने नगर के सरकारी स्कूल में भर्ती कराया और चिकित्सकों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। जानकारी के अनुसार गांव मुरादाबाद में जंगली सूअर का आतंक है। जंगली सूअर ने खेतों पर मौजूद ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। सूअर के हमले में पूनम पत्नी अरूण कुमार, करण, लल्लू, धर्मेंद्र सिंह, तेजवीर, गुड्डू व महेश हो गए। अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायलों को चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जंगली सूअरों का आतंक है। आए दिन गांव में सूअर किसी न किसी पर हमला करते…