बुलंदशहर। सड़क के किनारे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, लोगों ने हिम्मत दिखा बचाई युवक जान, हमलावर की भीड़ ने जमकर की धुनाई --- देखें वीडियो...

बुलंदशहर। सड़क के किनारे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, लोगों ने हिम्मत दिखा बचाई युवक जान, हमलावर की भीड़ ने जमकर की धुनाई --- देखें वीडियो...
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। बुलंदशहर में एक युवक ने भीड़ से भरी सड़क के किनारे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और कंधे पर ताबड़तोड़ वार से युवक खून से लथपथ हो गया। बाद में हिम्मत दिखाकर कुछ युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने 38 सेकेंड तक आरोपी की जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ा एक एक वीडियो भी सामने आया है। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मेंद्र बस अड्डे का है। शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे क्षेत्र के गांव नीमच निवासी दीपक ने बस से उतरते ही रैना गांव के रहने वाले दूसरे युवक जितेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने कुछ ही मिनट में ताबड़तोड़ कई वारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आसपास खड़े कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया। जमकर उसकी पिटाई भी कर डाली। दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते युवक ने कुल्हाड़ी से हमला किया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि …