बुलंदशहर। प्रिंसिपल को मिली जान से मारने की धमकी : व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज, घटना के बाद से आरोपी फरार
बुलंदशहर। प्रिंसिपल को मिली जान से मारने की धमकी : व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज, घटना के बाद से आरोपी फरार रिपो० रिशू कुमार बुलंदशहर। नगर के इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने प्रिंसिपल के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। लगातार आ रहे थे मैसेज ब्रह्मानन्द कॉलेज की प्रिंसिपल छवि शर्मा नगर की टीचर्स कॉलोनी में रहती हैं। उनके व्हाट्सएप नम्बर पर निरंतर अश्लील मैसेज आ रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राम विहार कॉलोनी निवासी नरेंद्र तेवतिया ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में की। मामले के बाद से आरोपी फरार नगर कोतवाली में आरोपी नरेंद्र तेवतिया के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्यूशन छोड़ दोस्त से मिलने पहुं…