उत्तर प्रदेश। यूपी में अब कुत्ता पालने के लिए लेना पड़ेगा लाइसेंस, नही तो लगेगा भारी जुर्माना --- पढ़िए पूरी खबर
उत्तर प्रदेश। यूपी में अब कुत्ता पालने के लिए लेना पड़ेगा लाइसेंस, नही तो लगेगा भारी जुर्माना --- पढ़िए पूरी खबर ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी में अब कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस लेना पड़ेगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो उसके लिए आपको भारी-भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। लखनऊ से इसकी शुरुआत हो चुकी है अगर आप कुत्ता पालने (Pet Dog) का शौक रखते हैं तो आपके ऊपर अब कुत्तों के साथ-साथ उसके लिए लाइसेंस लेने की भी जिम्मेदारी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कुत्ता पालने वाले मालिकों से लाइसेंस रखना अनिर्वाय कर दिया है, इसकी शुरुआत लखनऊ से हुई थी और जल्द ही इसे यूपी के सभी शहरों में विस्तारित किया जाएगा। इन नियम के अनुसार, अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है तो ऐसी स्थिति में कुत्ते के मालिक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा. साथ ही कुत्ते को नगरपालिका अधिकारियों द्वारा जब्त भी किया जाएगा। कुत्ता पालने के लिए लेना होगा लाइसेंस नगर निगम के अधिकारी जल्द ही 1 जून से पालतू जानवरों के मालिकों का घर-घर सर्वेक्षण करेंगे। ये उन लोगों को दंडित करेगा जिनके पास अपने पालतू कुत्तों का लाइसेंस नहीं है। लखनऊ नगर निगम की आठ टीमें चार-चार सदस्यों के साथ घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। लखनऊ नगर निगम रिकॉर्ड के मुताबिक, शहर में करीब 4,000 पा…