बुलंदशहर। अज्ञात का शव मिलने से सनसनी, व्यक्ति की नही हो पाई शिनाख्त

बुलंदशहर। अज्ञात का शव मिलने से सनसनी, व्यक्ति की नही हो पाई शिनाख्त
ब्यूरो डेस्क, बुलंदशहर बुलंदशहर/अनूपशहर। अनूपशहर में गुरुवार देर रात खुशहालगढ़ चौराहे के निकट लगभग 40 वर्ष की अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके दाएं हाथ पर बंजारा संजय गोदा हुआ है। आसपास के लोगों के अनुसार वह व्यक्ति विक्षिप्त मानसिकता का था और कई दिनों से आसपास घूम रहा था।  पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा मुताबिक शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बुलंदशहर। प्रधान ने कटवाए हरे-भरे पेड़, एसडीएम से शिकायत बुलंदशहर/पहासू। पहासू के गांव फजलपुर में ग्राम प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए ग्राम समाज की भूमि पर लगे नीम, जामुन और सिरस के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलवा दी। ग्रामीणों ने शिकारपुर के उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में दोषी प्रधान के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। प्रधान ने आरोप को निराधार बताया है।    ग्रामीण मिथलेश देवी, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व दिव्यांग सुशील कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि बंजर जमीन में नीम, जामुन सिरस के पेड़ काफी समय से लगे थे। इन पेड़ों के नीचे…