बुलंदशहर। लाखों रुपये के नशीले - मादक पदार्थ के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
बुलंदशहर। लाखों रुपये के नशीले - मादक पदार्थ के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/स्याना। स्याना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को 16 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बीती रात स्याना पुलिस की एक टीम गश्त-चेकिंग पर थी। पशु पैंठ के पास स्थित पुलिया से चैकिंग के दौरान कार सवार एक आरोपी शारिक पुत्र शकील अहमद निवासी मोहल्ला चौधरियान(स्याना) को पकड़ लिया गया। तलाशी में आरोपी के पास से 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का तस्कर है, जो कार का प्रयोग कर हैदराबाद से मादक पदार्थ लाकर बुलंदशहर एवं आसपास क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचता था। आरोपी का पूछताछ कर चालान कर दिया गया है। बुलंदशहर। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले 29 व्यापारियों पर जुर्माना बुलंदशहर। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट ने कार्रवाई की है। कोर्ट ने कुल 29 मिलावटखोरों पर 16.55 लाख रुपये का जुर्माना लगा…