Aligarh: छत से गिरकर वृद्ध की मौत, शव के पास विलाप कर रही बहन ने भी तोड़ा दम
Aligarh: छत से गिरकर वृद्ध की मौत, शव के पास विलाप कर रही बहन ने भी तोड़ा दम ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- के कस्बा छर्रा में शनिवार को वृद्ध भाई-बहन की मौत की घटना ने लोगों को अचंभित कर दिया। छत से गिरकर भाई की मौत की सूचना पर हाथरस से पहुंची बहन ने भी भाई के वियोग में प्राण त्याग दिए। जिससे स्वजन में हडकंप मच गया। भाई का स्वजन ने सांकरा स्थित गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया है वहीं बहन के ससुरालीजन उसके शव को हाथरस स्थित अपने गांव ले गए हैं। जिसने भी भाई-बहन की मौत की खबर सुनीं वह अचंभित हो गया। अलीगढ़ के कस्बा छर्रा के लोधीनगर निवासी 82 वर्षीय ओमप्रकाश रोजाना की तरह घर की छत पर सो रहे थे। शनिवार की तड़के वह शौच के लिए बिस्तर से उठकर नीचे जाने को हुए तो किसी तरह उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। चीख पुकार सुनकर स्वजन मौके पर दौड़े और गंभीर अवस्था में उपचार हेतु निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टर ने उन्हैं मृत घोषित कर दिया। उसके बाद स्वजन शव को लेकर घर लौट गए। भाई की मौत की खबर पाकर जनपद हाथरस के थाना सासनी अंतर्गत ग्राम नगला पतुआ निवासी 65 वर्षीय बहन पुष्पा पत्नी ग्याप्रसाद अपने स्वजन संग छर्रा पहुंच गई। घर पर भाई के शव पर हाथ रखकर पुष्पा कर…