अलीगढ़ : कैमरे के सामने शिक्षक संघ ने पूछे सवाल, बाबू रहे चुप
अलीगढ़ : कैमरे के सामने शिक्षक संघ ने पूछे सवाल, बाबू रहे चुप उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला, राष्ट्रीय एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को अनूठी पहल अपनाई गई। लगातार कई माह से बाबुओं द्वारा परेशान करने पर ऑन कैमरा सवाल पूछे, जिसपर सभी बाबू चुप रहे। वहीं कई बाबू कैमरा बंद करने की हिदायत देते रहे। ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़:- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सोमवार को बीएसए कार्यालय में स्टिंग ऑपरेशन अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारी वरिष्ठ लिपिक देवेश गुप्ता से उनके द्वारा 2000 रुपये मांगने संबंधी प्रकरण पर जवाब मांगा। ऑडियो भी सुनवाई, जिस पर उनके पास जवाब नहीं था। उसके बाद पदाधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय चंद्र भूषण प्रसाद सिंह से मिले और शिक्षकों की लंबित समस्याओं के बारे में पूछताछ की, जिसमें पार्वती शर्मा सहायक अध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोरैना विकास खंड चंडौस, मोनिका पाल प्रधान अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय पला चांद विकासखंड खैर, विकास खंड चंडौस के दर्जनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन महीनों से अभी तक नहीं बना है। प्रतिभा वशिष्ठ प्राथमिक विद्यालय नौगवां अर्ज…