बुलंदशहर। यज्ञ व भंडारा करके मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन, सांसद डॉ भोला सिंह और हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठा. सुनील सिंह ने यज्ञ में दी आहुतियां

बुलंदशहर। यज्ञ व भंडारा करके मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन, सांसद डॉ भोला सिंह और हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठा. सुनील सिंह ने यज्ञ में दी आहुतियां
रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर/पहासू। पहासू हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने पहासू स्थित मठ-मन्दिर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पचासवां जन्म दिन मनाया। रविवार को मन्दिर परिसर में हवन करके मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई।  इस अवसर पर सांसद डॉ भोला सिंह व हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठा. सुनील सिंह, ने यज्ञ में आहुतियां दी, मुख्यमंत्री के 50 वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित विशाल भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से मीठे शर्बत का भी वितरण किया गया।  इस मौके पर वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राघव, ने कहा कि पूरे भारत मे योगी सफलतम मुख्यमंत्री है जितनी मेहनत  आज वह कर रहे हैं उतनी मेहनत की कल्पना भी अन्य मुख्यमंत्री नहीं कर पाते। योगी हिन्दू संस्कृति के घवज धारक बन कर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।  इस मौके पर सोमेन्द्र प्रताप सह प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष हनी सिंह, प्रिंस जादौन ब्लॉक अध्यक्ष,  सोनू तोमर, दिलावर सिंह, माधव राव होलकर, संदीप, हनी सिंह, विशाल, उत्तम तोमर, आदि मौजूद रहे। बुलंदशहर। उद्योग व्यापार मण्डल (भारत) के व्यापारिय…