बुलंदशहर। कार्यसमिति की मीटिंग से लोटते समय भाजपा मंडल मंत्री पर हुआ जानलेवा हमला, 5 नामजद के खिलाफ दी तहरीर

बुलंदशहर। कार्यसमिति की मीटिंग से लोटते समय भाजपा मंडल मंत्री पर हुआ जानलेवा हमला, 5 नामजद के खिलाफ दी तहरीर
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/अहार। अहार बिरौली मंडल कार्यसमिति की मीटिंग से वापस लौट रहे भाजपा मंडल मंत्री पर जानलेवा हमला हो गया। आरोपी हमला करके फरार हो गए। घटना में मंडल मंत्री को काफी गंभीर चोट आई है। उन्होंने अपने साथियों को बुलाया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत फिलहाल ठीक है। मंडल मंत्री गौतम ठाकुर ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा कराया है। जिनके नाम ईश्वर, हिमाचल, दिनेश निवासी अहार, अमित कुमार निवासी कल्याणपुर व विपिन कुमार निवासी गांव हसनपुर चार पांच अज्ञात हमलावरों ने अवंतिका देवी चौराहे के नजदीक लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मंत्री के उपर चुनावी हमला हुआ पीड़ित ने बताया की उनके उपर चुनाव को लेकर हमला किया गया है। इससे पहले भी आरोपी घर के बाहर आकर गाली-गलौज करके भाग गए थे। लेकिन आज मौका देख जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही की मैं बाल-बाल बच गया।  पीड़ित ने तहरीर देते हुए पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जल्द ही दोषियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल मे…