बुलंदशहर। गोपाल हत्याकाण्ड का खुलासा : दो सप्ताह पहले हुई थी गोपाल की हत्या, सिर और धड़ को अलग अलग जगहों से हुआ था बरामद, दो हत्यारोपी आलाकत्ल दरांती सहित गिरफ्तार
बुलंदशहर। गोपाल हत्याकाण्ड का खुलासा : दो सप्ताह पहले हुई थी गोपाल की हत्या, सिर और धड़ को अलग अलग जगहों से हुआ था बरामद, दो हत्यारोपी आलाकत्ल दरांती सहित गिरफ्तार रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर/ड़िबाई। ड़िबाई में बीते दिनों 24 मई को एक व्यक्ति का सिर कटा शव जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र में जादोंपुर बम्बे के पास मिला था तथा अगले दिन 25 मई को उसका सिर थाना डिबाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम बामनी के जंगल में मिला था जिसकी शिनाख्त गोपाल पुत्र किशोरीलाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रल्ला थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई थी। इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के मामा के लड़के अरविन्द कुमार द्वारा थाना डिबाई पर धारा 302,120बी, 201 में मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी व अन्य अज्ञात विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना डिबाई द्वारा पूरी घटना की गहनता से जांच की गई, छानबीन में मृतक गोपाल के ससुर होराम सिंह व साले ब्रजेश कुमार एवं ससुर का बहनोई विजय सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम मुरादनगर थाना अहमदगढ़ बुलन्दशहर द्वारा हत्या करना प्रकाश में आया। थाना डिबाई पुलिस एक सूचना के आधार पर हत्या में संलिप्त मृतक के ससुर होराम सिंह व साले ब्रजेश को धर्मपुर रोड़ पंचमुखी चौराहे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्तों की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला…