बुलंदशहर। भाजपा सरकार के आठ वर्ष सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर आशाओं व आंगनबाड़ी को सम्मानित किया : राधा सिरोही

 

रिपो० रीशू कुमार

बुलंदशहर/शिकारपुर। तहसील क्षेत्र के गांव चांदौक में मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में चल रही भाजपा सरकार के आठ वर्ष सफलतम पूर्ण होने के अवसर पर चांदौक में आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला मोर्चा सलेमपुर मण्डल के द्वारा आंगनवाड़ी, आशाओं को सम्मानित किया व गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य वर्धक दवाइयां व आहार पोषण वितरण किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, जिला महामंत्री स्वदेश चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राधा सिरोही, डॉक्टर रूबी खान, डॉ प्रियंका, सलेमपुर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष आशा चौधरी, मण्डल महामंत्री प्रभा राघव, मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश देवी, सीमा, आदि लोग मोर्चा की पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बुलंदशहर। आवाज एनजीओ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधा रोपण

बुलंदशहर/शिकारपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आवाज़ एन.जी.ओ. द्वारा अपने प्रोजेक्ट गो ग्रीन गो क्लीन के अन्तर्गत नगर मौहल्ला प्रीत विहार के पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसमें दो दर्जन से अधिक पोधे जैसे बरगद, पीपल, नीम, बेल पत्थर, आम, आदि लगायें गए इसके पश्चात् सभी को पर्यावरण दिवस की थीम केवल एक प्रथ्वी का महत्व समझाते हुए प्रतिज्ञा दिलायी गयी। 

इस मौके पर उपस्तिथ मुख्य अतिथि अतिथि भाजपा नेता विनय सिरोही, भाजपा महिला उपाध्यक्ष अरुणा सिरोही, एवं विशिष्ट अतिथि स्वर्णकार समाज राष्ट्रीय युवा महामंत्री व भाजपा नेता अभिनव वर्मा हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार प्रेम, हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी जितेन्द्र तोमर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह- नगर कार्यवाह मोहित, संघ नगर सह शारीरिक प्रमुख विजय संघ नगर विद्यार्थी प्रमुख यश व अन्य सभी मौजूद लोगों को आवाज एन.जी.ओ. की टीम ने ऑक्सिजन प्लांट का पौधा देकर सम्मानित किया। 

एन.जी.ओ. के सदस्य अभिजीत व कर्णजीत मालिक ने बताया कि केवल पेड़-पोधे लगाने से ही हमारा दायित्व खत्म नही हो जाता इनका पालन पोषण भी हमारी जिम्मेदारी है इस मौके पर आवाज एन.जी.ओ. के सदस्य चेतन, राहुल, प्रशांत, नितिन, कुलजीत, करन, रुचिर, शिवम, वैष्णवी, आदि मौजूद रहें ।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0