बुलंदशहर। न्यायाधीश, जिलाधिकारी, एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया
बुलंदशहर। न्यायाधीश, जिलाधिकारी, एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर। न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एवं एसएसपी श्लोक कुमार, ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कारागार में निरूद्ध बन्दियों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया रसोई का निरीक्षण करते हुए शाम के लिए तैयार किये गए भोजन की गुणवत्ता को भी परखा गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों में जा कर जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं सुविधाओं की जानकारी भी बंदियों से ली गई साथ ही ऐसे बंदियों से भी जानकारी ली गई जिनके मुकदमों में पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नियुक्त नहीं है अथवा उनकी सुनवाई सम्बन्धी कोई तिथि नियत नहीं हो पा रही है। जिला कारागार में बने चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सक से जानकारी हासिल की गई तथा उपलब्ध जीवन रक्षक दवाओं की भी जानकारी ली गई निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध पुरुष, महिला एवं महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए स्वयंसेवी संस्था के द्वारा उपलब्ध कराए गए शूट, साड़ी, लोवर टीशर्ट, खाने की वस्तुओं को भी वितरित किया गया इस अवसर पर मुख्य न…