बुलंदशहर। अग्निपथ योजना के विरोध की आशंका पर पुलिस - प्रशासन अलर्ट पर बुलडोजर के साथ जगह-जगह मुस्तैद

बुलंदशहर। अग्निपथ योजना के विरोध की आशंका पर पुलिस - प्रशासन अलर्ट पर बुलडोजर के साथ जगह-जगह मुस्तैद
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव बुलंदशहर। पुलिस-प्रशासन अग्निपथ योजना के विरोध पर अंकुश लगाने की कवायद में जुटा हुआ है। गांव-गांव जाकर अधिकारी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अग्निपथ योजना की जानकारी दे रहे हैं। धरना-प्रदर्शन नहीं करने की अपील कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन बुलडोजर के साथ जगह-जगह मुस्तैद है। सोमवार सुबह डिबाई के भीमपुर दोराहा, कालाआम चौराहा, शिकारपुर, खुर्जा, डिबाई, सिकंदराबाद, अनूपशहर, जहांगीराबाद में पुलिस फोर्स मुस्तैद नजर आया। कुछ जगहों पर पुलिस-प्रशासन के साथ बुलडोजर भी खड़ा हुआ है।  डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।