बुलंदशहर। अग्निपथ योजना के विरोध की आशंका पर पुलिस - प्रशासन अलर्ट पर बुलडोजर के साथ जगह-जगह मुस्तैद

 

ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव

बुलंदशहर। पुलिस-प्रशासन अग्निपथ योजना के विरोध पर अंकुश लगाने की कवायद में जुटा हुआ है। गांव-गांव जाकर अधिकारी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अग्निपथ योजना की जानकारी दे रहे हैं।

धरना-प्रदर्शन नहीं करने की अपील कर रहे हैं।

धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन बुलडोजर के साथ जगह-जगह मुस्तैद है। सोमवार सुबह डिबाई के भीमपुर दोराहा, कालाआम चौराहा, शिकारपुर, खुर्जा, डिबाई, सिकंदराबाद, अनूपशहर, जहांगीराबाद में पुलिस फोर्स मुस्तैद नजर आया। कुछ जगहों पर पुलिस-प्रशासन के साथ बुलडोजर भी खड़ा हुआ है। 

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0