बुलंदशहर। संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी लापता, सीसीटीवी में बैग लेकर जाती हुई दिखी, परिजन ने गुमशुदगी कराई दर्ज
बुलंदशहर। संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी लापता, सीसीटीवी में बैग लेकर जाती हुई दिखी, परिजन ने गुमशुदगी कराई दर्ज ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/अरनिया। थाना अरनिया क्षेत्र के गांव बडौली निवासी किशोरी बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। हालांकि काफी तलाशने के बाद परिजनों को किशोरी सीसीटीवी फुटेज में दशहरा गांव के पास बैग लेकर जाती हुई नजर आई है। मामले में परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना अरनिया क्षेत्र के गांव बरौली निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र मनीष कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री कुमारी भूमिका शनिवार रविवार को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। किशोरी के घर नही आने से परिजन परेशान हो गए। जिसके बाद उसको तलाशना शुरू किया। काफी तलाश करने के बाद दशहरा जवाल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोरी हाथ में बैग लेकर जाती हुई नजर आई है। जिसके बाद किशोरी का कोई सुराग नहीं है। मामले में परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर। स्कूटी से स्कूल जा रही छात्रा को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, रेफर बुलंदशहर/सि…