बुलंदशहर। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम को देख खुशी से खिले उठे छात्र - छात्राओं के चेहरे

बुलंदशहर। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम को देख खुशी से खिले उठे छात्र - छात्राओं के चेहरे
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/शिकारपुर। शिकारपुर क्षेत्र के डी०एस०जे०के० मुस्तफाबाद डडुवा हाईस्कूल के पांच छात्र - छात्राओं ने हाईस्कूल में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  प्रथम स्थान पर मानव चौधरी 90.83% अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर मनोज कुमार प्रजापति 89% अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर मीनाक्षी चौधरी 83 %अंक प्राप्त किए। चौथे स्थान पर प्रशांत कुमार 80.75% और पांचवे स्थान पर खुशबू शर्मा 80.66% अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में स्थान बनाकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है। डी०एस०जे०के० मुस्तफाबाद डडुवा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, जिसमे कुछ बच्चों का कहना है कि हमारे स्कूल में अनुशान और अनुभवी टीचर के कारण ये सब संभव हो पाया है। डी०एस०जे०के० हाई स्कूल के बच्चे परीक्षा परिणाम को देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से झूम उठे। जहां बच्चों के अभिवावक ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बुलंदशहर। एक किलो राशन कम देने पर दुकान निरस्त बुलंदशहर। सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव हसनपुर के ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी कार्यालय पर राशन डीलर नवीन कुमार के खिलाफ शिकायत कर जांच की…