बुलंदशहर। सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस के हाथ अबतक खाली, नाराज व्यापारियों ने दी ये चेतावनी
बुलंदशहर। सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस के हाथ अबतक खाली, नाराज व्यापारियों ने दी ये चेतावनी रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर में 4 जून को सर्राफा व्यापारी से लाखो रुपये कीमत की चेन लूट ली गई थी। व्यापारियों ने कहा, 2 दिन में खुलासा नहीं होता है तो सभी सर्राफा व्यापारी धरना देंगे। बुलंदशहर/खुर्जा नगर। बुलंदशहर में मंगलवार को खुर्जा नगर पहुंचे व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त (State General Secretary of Traders Security Forum Anil Deshbhakt) ने सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठकर एक सर्राफा व्यापारी से 4 दिन पहले दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को लेकर दो दिन बाद बाजार बंद कर सांकेतिक धरना देने का ऐलान किया। क्या थी घटना बता दें कि बुलंदशहर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसकी बानगी बीते 4 जून को कोतवाली खुर्जा नगर इलाके में देखने को मिली थी। यहां लुटेरे दिनदहाड़े ललित ज्वेलर्स में घुसकर हथियार के दम पर एक सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपये कीमत की 11 सोने की चेन लूटकर आराम से फरार हो गए। आज लूट की घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। व्यापारियों ने दी ये चेतावनी वहीं लूट का खुलासा नहीं होने के चलते बुलंदशहर के खुर्जा नगर के व्यापारियों …