बुलंदशहर। टॉप-10 अपराधी अवैध असलहा, कारतूस सहित गिरफ्तार
बुलंदशहर। टॉप-10 अपराधी अवैध असलहा, कारतूस सहित गिरफ्तार रिपो० रिशू कुमार बुलंदशहर/औरंगाबाद। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 13/06/2022 की रात्रि में थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा एक टॉप-10 अपराधी वारण्टी कपिल को पिपाला नहर लखावटी हाईवे पुलिया से अवैध असलहा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जो काफी समय से फरार चल रहा था तथा इसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र भी जारी किया गया था अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना औरंगाबाद पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कपिल पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम पसौली थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर बरामदगी एक तमंचा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस अभियुक्त कपिल का आपराधिक इतिहास मु.अ.सं. 01/2020 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना धारा 307 भादवि थाना औरंगाबाद जिला बुलन्दशहर, धारा 411/413/414/420 भादवि थाना औरंगाबाद जिला बुलन्दशहर, धारा 411/413/414/419/420 भादवि थाना औरंगाबाद जिला बुलन्दशहर पर मुकदमा दर्ज है। थाना औरंगाबाद पुलिस ने आरोपी के खिल…