बुलंदशहर। अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने रोडवेज बस पर किया पथराव - शीशे तोड़े , प्रदर्शनकारियों की वजह से बसों का किया रूट डायवर्जन
बुलंदशहर। अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने रोडवेज बस पर किया पथराव - शीशे तोड़े , प्रदर्शनकारियों की वजह से बसों का किया रूट डायवर्जन ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/अहमदगढ़। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने दिल्ली- बदायूं हाईवे पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। पथराव में बस के शीशे टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। मौके से चार युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में गांव खखूड़ा के निकट दिल्ली-बदायूं हाईवे पर कुछ युवा सड़क के किनारे छिपे हुए थे, जैसे ही रोडवेज बस वहां पहुंची युवाओं ने बस पर पथराव कर दिया। पथराव से बस का आगे का शीशा और साइड के शीशे टूट गए। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य प्रदर्शनकारियों की तलाश में आसपास के गांव में दबिश दी जा रही है। अहमदगढ़ थाना प्रभारी नीरज के मुताबिक कुछ युवक सड़क के किनारे छिपे हुए थे। उन्होंने बस पर पथराव कर दिया। चार युवाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, अन्य की तलाश जारी है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन दिल्ली-बदायूं हाईवे की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बु…