पीएम मोदी देखेंगे अलीगढ़ के दो तालाबों का सूरत-ए-हाल, अमृत सरोवर योजना में हैं शामिल
पीएम मोदी देखेंगे अलीगढ़ के दो तालाबों का सूरत-ए-हाल, अमृत सरोवर योजना में हैं शामिल प्रदेश से 10 तालाबों का इस तरह से पीएम के सामने होना है प्रजेन्टेशन अमृत सरोवर योजना के तहत ग्राम सिखरना व भैारागर्वा के तालाब हैं शामिल अलीगढ़ :- पीएम नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ के दो तालाबों का सूरत-ए-हाल देखेंगे। प्रशासन द्वारा इगलास व गंगीरी के दोनों तालाबों की वीडियो से वीडियो तैयार करवाई गई है। प्रदेश से 10 तालाबों का पीएम के सामने प्रजेन्टेशन होना है। यह सभी तालाब अमृत सरोवर योजना में शामिल हैं। ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 10 सबसे बेहतर तालाबों की ड्रोन से वीडियो बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें जिले के इगलास ब्लाक के भौरागोर्वा व गंगीरी ब्लाक का सिखरना का तालाब शामिल हुआ है। दोनों तालाबों की ड्रोन से वीडियो तैयार करा ली है। इगलास के तालाब का क्षेत्रफल 1.3 व गंगीरी के तालाब का क्षेत्रफल 1.1 एकड़ है। इन तालाबों की मिट्टी खोदाई का काम पूरा हो चुका है। पीएम के सामने प्रजेन्टेशन कब होगा, इसका तिथि निर्धारित नहीं हैं। जिले में 120 तालाबों पर चल रहा है कार्य देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को केंद्र व प्रदेश सरकार अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है।अमृत महोत्…