बाइक मकैनिक के फरार हत्यारे दबोचे:अलीगढ़ में चाकू से गोदकर की थी हत्या, 48 घंटे में सभी आरोपी अरेस्ट

बाइक मकैनिक के फरार हत्यारे दबोचे:अलीगढ़ में चाकू से गोदकर की थी हत्या, 48 घंटे में सभी आरोपी अरेस्ट
अलीगढ़ में बाइक मैकेनिक की हत्या के आरोपी भाइयों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपने पिता के साथ मिलकर चाकुओं बाइक मैकेनिक से गोद दिया था और फरार हो गए थे। ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ हत्या के बाद मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद हत्या में शामिल उसके दोनों बेटों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामूली विवाद में पहले हाथापाई फिर हुई थी हत्या सासनीगेट थाना क्षेत्र के भुजपुरा इलाके में बुधवार को मुल्लापाड़ा सिराज नगर निवासी रियाज उर्फ राजू अपनी मोपेड सही कराने गया था। मोपेड सही कराने को लेकर उसका विवाद इमरान से हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए। आरोप है कि रियाज उर्फ राजू ने इमरान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसमें उसके दोनों बेटे सलमान व रियाज और पत्नी भी शामिल थी। मृतक के पिता जलालुद्दीन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। रियाज व उसकी पत्नी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार चल रहे दोनों बेटों को पुलिस ने शुक्…