UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अफसरों के तबादले; लखनऊ व कानपुर समेत 9 जिलों के डीएम बदले

यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव

यूपी।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया है। शासन के 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा व फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों के की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है। 

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बने हैं। 

इसी प्रकार से गोरखपुर के जिलाधिकारी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए वीसी का अतिरिक्त चार्ज भी मिला है।

कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को उनके पद से हटाकर स्थानीय निकाय का निदेशक बनाया गया है। इनके स्थान पर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विसाखा जी. को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

1. कृष्णा करुणेश - जिलाधिकारी गोरखपुर

2. विजय किरण आनंद - प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार

3. अनामिका सिंह सचिव

4. सूर्यपाल गंगवार - जिलाधिकारी लखनऊ

5. अभिषेक प्रकाश - सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास

6. विशाख जी. - जिलाधिकारी कानपुर

7. भवानी सिंह - एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम

8. अनुपम शुक्ला - विशेष सचिव ऊर्जा

9. सीलम साईं - सीडीओ जौनपुर

10. सेल्वा कुमारी जे - आयुक्त बरेली

11. सौम्या अग्रवाल - जिलाधिकारी, बलिया

12. इंद्र विक्रम सिंह - जिलाधिकारी, अलीगढ़

13. प्रियंका निरंजन - जिलाधिकारी , बस्ती

14. चांदनी सिंह - जिलाधिकार जालौन

15. अवनीश कुमार राय - जिलाधिकारी, इटावा

16. श्रुति सिंह - सचिव, चिकित्सा

17. रवि रंजन - जिलाधिकारी , फिरोजाबाद

18. नेहा शर्मा - निदेशक, स्थानीय निकाय

19. शकुंतला गौतम - श्रम आयुक्त, कानपुर

20. आर रमेश कुमार - प्रमुख सचिव, रेशम

21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय - उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार




और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0