यूपी। बुलंदशहर में गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंचे दो बदमाश, कहा हम अपराध छोड़ रहे है

ब्यूरो ललित चौधरी

यूपी/बुलंदशहर। हतकड़ी पहने बदमाश तो आप सभी ने देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी तखती पहने बदमाश देखे हैं। जी हां ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। दरअसल बुलंदशहर के एक थाने में दो बदमाश गले में सरेंडर की तख्ती डालकर पहुंच गए। बता दें कि दोनों का नाम शाहरुख और अतीक है। दोनों के गले में एक तखती लटकी हुई थी। जिसमें दोनो अपराधी अपराध को अलविदा कह रहे थे।

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के गले में लटकी तख्ती में लिखा था, "हम अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में आना चाहते हैं।" दोनों को इस तरह थाने में सरेंडर करता देख पुलिस भी हैरान थी। बुलंदशहर सिटी के एसपी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि दोनों बदमाश हत्या, लूट आदि जैसे गम्भीर मामलों में वांछित चल रहे थे। 17 जून को भी इन लोगों ने एक वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद 19 जून को पुलिस की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

दो दिन पहले दबिश देने गई पुलिस की टीम पर भी आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया था।  पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों की तलाश कर ही रही थी बुधवार को एनकाउंटर के डर से दोनों खुद खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंच गए। मुख्यारोपी अतीक और शाहरुख ने सरेंडर कर दिया। दोनों बदमाश सिकन्द्राबाद थाने से वांछित थे। एसपी सिटी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0