Yogi Adityanath Birthday : सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामना देने में मायावती भाजपा नेताओं से आगे, अखिलेश ने नहीं दी बधाई

Yogi Adityanath Birthday : सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामना देने में मायावती भाजपा नेताओं से आगे, अखिलेश ने नहीं दी बधाई
यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश।  राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही आज अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में हैं, लेकिन सुबह से ही उनको इंटरनेट मीडिया के साथ अन्य माध्यम से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा की उत्तर प्रदेश के साथ केनद्र सरकार के खिलाफ अक्सर ही हमला बोलने वाली बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को ट्विटर पर सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई के दो शब्द भी नहीं लिखे गए। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सुबह 7: 48 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से 8:26 बजे बधाई का ट्वीट आया तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8:27 और गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 8:58 बजे ट्वीट किया। बसपा मुखिया मायावती ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना। पीएम मोदी ने ट…