अलीगढ़ : भाजपा नेता से मारपीट मामले में एमएलसी ऋषिपाल सिंह सहित नौ के खिलाफ वारंट जारी

अलीगढ़ : भाजपा नेता से मारपीट मामले में एमएलसी ऋषिपाल सिंह सहित नौ के खिलाफ वारंट जारी
भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी ऋषिपाल सिंह व उनके पुत्र सहित नौ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुई हैं। अतरौली के भाजपा नेता के भतीजों के साथ घर में घुसकर मारपीट के मामले में यह वारंट दूसरी बार जारी हुए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट अतरौली की कोर्ट से 18 जुलाई की तिथि पेशी के लिए नियत की गई है। इधर, वादी पक्ष की ओर से अदालत में अर्जी दी गई है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया जाए। ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ अतरौली के भाजपा नेता अतुल गुप्ता के नाबालिग भजीतों यश गुप्ता व रिषभ गुप्ता को पीटने का यह मामला 11 जुलाई 2018 का है। दोनों मोहल्ला मुगलान में अपनी हलवाई की दुकान पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान युवकों ने फोन करके अपने 8-10 लोगों को वहां बुला लिया। इन्होंने यश और रिषभ को लाठी डंडों से घर में घुसकर पीटा। उनकों गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना में ऋषीपाल सिंह, प्रशांत, बिट्टू, बबलू, गौरव शर्मा, श्याम सुंदर भारद्वाज, ऋषिपाल सिंह के दो बेटे तपेश उर्फ विवेक चौधरी व विभांशु और विष्णु के नाम सामने आए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि उनकी थाने …