बुलंदशहर। बुलंदशहर में कांवड़ शिविर पर मधुमक्खियों का हमला, दंपति घायल
बुलंदशहर। बुलंदशहर में कांवड़ शिविर पर मधुमक्खियों का हमला, दंपति घायल ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव कांवड़ सेवा शिविर के पास मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। इस दौरान दंपति घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया। बुलंदशहर/स्याना। स्याना में नहर पुलिस चौकी स्थित लगे कांवड़ सेवा शिविर के पास मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। वहां पर कांवड़ यात्रियों और सेवा कर रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। जबकि मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार दंपति मधुमक्खियों की चपेट में आ गए और घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। मधुमक्खियों के हमले को देख गढ़मुक्तेश्वर-स्याना मार्ग मार्ग कुछ देर के लिए बंद हो गया और कांवड़ शिविरों में सन्नाटा छा गया। सूचना मिलते ही एसडीएम मधुमिता सिंह और सीओ वंदना शर्मा मौके पर पहुंच गईँ। खेतों में कार्य कर रहे किसान और ग्रामीणों ने टाट पट्टी और पूले के ढेरों में आग जलाकर धुंआ किया, तब कहीं जाकर मधुमक्खियों का आतंक खत्म हुआ। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह मुताबिक पुलिस चौकी के निकट सेमल के ऊंचे वृक्षों पर डंगारा मधुमक्खियों ने छत्ते बनाए हुए हैं। अचानक मधुमक्खियों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। इसमें सिंभावली के सरदार अमरीक सिंह और उनकी पत्नी हरविंद…