बुलंदशहर। शर्त जीतने के चक्कर में जिंदगी से हार गया, युवक ने लगाई 18 किलो मीटर की दौड़, पूरा करते ही चली गई जान - पढ़िए पूरी खबर

बुलंदशहर। शर्त जीतने के चक्कर में जिंदगी से हार गया, युवक ने लगाई 18 किलो मीटर की दौड़, पूरा करते ही चली गई जान - पढ़िए पूरी खबर
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। बुलंदशहर के ककोड़ कस्बा क्षेत्र में सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ की प्रैक्टिस करते हुए एक नव युवक की मौत हो गई। युवक के दोस्तों का कहना है कि युवक ने 2 घंटे में 18 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करने का फैसला किया था जैसे ही 18 किलोमीटर की दौड़ पूरी हुई और युवक रुका तो अचानक तबीयत खराब हुई और युवक सड़क पर गिर गया एक बार गिरने के बाद फिर युवक खड़ा नहीं हुआ आपको बताते हैं पूरी घटना... बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे के रहने वाले समीर अपने दोस्तों के साथ सेना में भर्ती होने के लिए रोजाना दौड़ लगाने की प्रैक्टिस करते थे। समीर के दोस्तों का कहना है कि समीर और उसके दोस्त रोजाना 10 किलोमीटर की दौड़ बिना रुके लगाते थे, लेकिन बीते 2 दिन पहले समीर की अपने दोस्तों से शर्त लगी कि वह 2 घंटे के अंदर 18 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करेगा जिसके लिए दोस्तों ने समीर की शर्त को मंजूर किया और 2 हजार रुपये देने का वादा भी किया। जिसके बाद समीर ने ककोड़ से सिकंदराबाद रूट पर दौड़ लगानी शुरू की, शाम का समय था लगभग 6:00 बजे के आसपास समीर ने जो दौड़ शुरू की थी। वह 8 बजे के लगभग सिकंदराबाद क्षेत्र के सल…