बुलंदशहर। कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कोतवाल को कारण बताओ नोटिस जारी
बुलंदशहर। कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कोतवाल को कारण बताओ नोटिस जारी रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर/जहांगीराबाद। जहांगीराबाद पुलिस पर कोर्ट के आदेश के बावजूद हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगा है। मामले में सीजेएम ने जहांगीराबाद कोतवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश के बावजूद जान-बूझकर घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिवक्ता जयदीप शर्मा के मुताबिक बीते दिनों जहांगीराबाद के गांव टिटौटा निवासी पवन कुमार ने अपने भाई कमल सिंह की पत्नी रेनू समेत पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें उसने बताया था कि उसके भाई कमल सिंह की पत्नी के पड़ौसी अंकित के साथ गलत संबंध थे। उसके भाई कमल सिंह ने इसका विरोध किया, जिस पर 22 सितंबर 2019 को उसके भाई की हत्या कर दी गई। आरोप है कि भाई की हत्या कर उसकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। इस साजिश में भाई की पत्नी और आरोपी अंकित समेत पांच लोग शामिल रहे। बुलंदशहर। सड़क किनारे खड़ा कैंटर हुआ चोरी, सीसीटीली खंगालने में जुटी पुलिस रिपो० राजेश शर्मा